यूपी | फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती समलैंगिक रिश्तों में बदली: एक साथ रहने की जिद पर अड़ी दोनों युवतियां, पुलिस ने परिवार पर छोड़ी जिम्मेदारी
यूपी | फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती समलैंगिक रिश्तों में बदली: एक साथ रहने की जिद पर अड़ी दोनों युवतियां, पुलिस ने परिवार पर छोड़ी जिम्मेदारी SDLive News बरेली में दो सहेलियों के समलैंगिक का मामला सामने आया है। इनमें एक युवती बरेली की रहने वाली है। जबकि दूसरी उन्नाव जिले की है। दोनों की फेसबुक पर 2016 से दोस्ती हुई थी। उसके बाद दोनों एक साथ रहने लगी। बीच में दोनों कई बार घूमने भी एक साथ गईं। जिनमें दोनों का पहनावा भी सेम है। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने बयान भी दर्ज किए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला परिवार पर छोड़ दिया है। 2016 में फेसबुक पर हुई दोस्ती बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 साल की युवती ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी है। युवती ने पुलिस को बताया कि मेरी दोस्ती फरवरी 2016 में उन्नाव की युवती से हुई थी। उस समय उन्नाव निवासी युवती भी इंटर की पढ़ाई कर रही थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ फेसबुक पर बातचीत करने लगे। 2020 में युवती अपने सहेली के साथ लखनऊ में मॉल में भी घूमने गई। जहां दोनों ने एक साथ शॉपिंग की और एक साथ रहीं। दोनों आपस में शादी करने की जिद पर अड़ीं बरेली की रहने वाली युवती ने बताया कि मैं बालिग हूं, और मेरी फ्रेंड भी बालिग है।दोनों एक…