परशुराम शोभायात्रा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा 100 विप्र बन्धुओं का हुआ सम्मान

परशुराम शोभायात्रा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा 100 विप्र बन्धुओं का हुआ सम्मान
SDLive News 22 मार्च बुधवार को नव संवत्सर 2080 के पावन पर्व पर भगवान परशुराम शोभायात्रा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा चित्रकूट बगीची पर पूर्व की भांति शिविर लगाया गया जिसमें दर्जनों धर्माचार्य के द्वारा मंत्रोचार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर  डॉ एम एल रावत प्रदेश संयोजक पूर्व सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे,महावीर प्रसाद गौतम प्रदेश प्रभारी, रामेश्वर सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया ।अजय गौड़ एडवोकेट वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ प्रमोद सारस्वत पूर्व अध्यक्ष सारस्वत समाज हाथरस एवं डॉ उपेंद्र झा प्रदेश प्रवक्ता द्वारा माला पहनाकर कार्यक्रम में माननीय मुकुल उपाध्याय पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय द्वारा शुभारंभ किया। ब्राह्मण शिविर में 100 वयोवृद्ध एवं प्रमुख समाजसेवियों का स्वागत पटका  पहनाकर चंदन लगाकर भगवान परशुराम जी का छाया चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें अन्य जनपदों से ब्राह्मण बंधुओं को सम्मानित किया। पंडित मुकेश शर्मा, स…