अलीगढ़ में मासूम से रेप की कोशिश, ऑटो ड्राइवर पर बहलाकर ले जाने का आरोप; पब्लिक ने पीटकर किया पुलिस के हवाले

अलीगढ़ में मासूम से रेप की कोशिश, ऑटो ड्राइवर पर बहलाकर ले जाने का आरोप; पब्लिक ने पीटकर किया पुलिस के हवाले
SDLive News अलीगढ़ में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एलमपुर गड़िया के पास ऑटो चालक पहले बच्ची को बहलाकर अपने साथ लेकर गया और फिर सड़क किनारे ऑटो खड़ा करके उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया और चिल्लाई तो आरोपी ने उसे गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजरने वालों ने जब बच्ची की आवाज सुनी तो उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। मजदूर परिवार की है बच्ची अलीगढ़ में मजूदर परिवार काफी हैं, जो यहां रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। मूल रूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार कठपुला के पास झुग्गी बनाकर रहता है। रविवार देर शाम को एक बच्ची अपनी झोपड़ी के बाहर थी। इसी दौरान आरोपी ऑटो चालक वहां पहुंचा और उसे चीज देने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को कुछ दूर लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर डाला। हालांकि वहां से गुजरने वाले लोगों ने बच्ची को बचाया और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को म…