अलीगढ़ में ढ़क दी गई मस्जिदें, पुलिस अलर्ट:हर साल सिर्फ एक मस्जिद पर चढ़ाते थे कपड़ा, पहली बार 3 मस्जिदों को ढका गया

अलीगढ़ में ढ़क दी गई मस्जिदें, पुलिस अलर्ट:हर साल सिर्फ एक मस्जिद पर चढ़ाते थे कपड़ा, पहली बार 3 मस्जिदों को ढका गया
SDLive News अलीगढ़ में होली और शब-ए-बारात को देखते हुए प्रशासन लगातार एलर्ट है। हर साल की तरह इस बार भी प्रशासन ने फाग महोत्सव से पहले शहर की प्रमुख मस्जिदों को ढ़कवा दिया है। जिससे कि होली के रंग मस्जिदों पर न पड़े और किसी तरह का माहौल न बिगड़े। शहर की प्रमुख मस्जिदों को इस बार ढ़क दिया गया है। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब शहर की तीन मस्जिदों को ढ़का गया है। हर साल सिर्फ अब्दुल करीम चौराहा स्थित शीशेवाली मस्जिद को ही ढ़का जाता था। लेकिन इस बार देहलीगेट और कनवरीगंज की मस्जिद को भी ढ़क दिया गया है। जिससे कि उस पर रंग न पड़े। धार्मिक सौहार्द्ध बनाए रखने को ढ़कते हैं मस्जिद संवेदनशील जिलों की सूची में शामिल अलीगढ़ में बीते सालों में कई बार त्योहारों के दौरान माहौल बिगड़ चुका है। त्योहारों के दौरान ही कई विवादों ने दंगों का रूप भी ले लिया था, जिसके कारण कई दिनों तक शहर और जिले का माहौल खराब रहा। जिसके चलते पिछले कुछ सालों में अब हर साल मस्जिदों को ढ़क दिया जाता है। इसके साथ ही लोगों को भी जागरुक किया जाता है कि वह मस्जिद के आसपास अगर रंग खेलते हैं तो सतर्कता बनाकर रखें, जिससे कि होली का रंग मस्जिद या किसी…