अलीगढ़ | हरदुआगंज की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी युवक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ | हरदुआगंज की युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो, बुलंदशहर का रहने वाला है आरोपी युवक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
SDLive News अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसे एक होटल में लेकर गया और नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब युवक उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और शादी से भी इनकार कर रहा है। जब पीड़ता ने उसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो आरोपी अराजक तत्वों के साथ उसके घर में घुस गया और उसके पिता और परिवार जनों के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक बुलंदशहर जिले के पहासू के एक गांव का रहने वाला है। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था और फिर कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह बात टालने लगा। जब युवती ने ज्यादा दबाव बनाया तो बीते दिनों 15 मार्च को वह उसे अलीगढ़ के एक होटल में अपने साथ लेकर गया। यहां उसने पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोप…