14 साल की बच्ची के पेट से निकले ढाई-किलो बाल:8 साल की उम्र से खा रही थी, ट्राइकोविजार बीमारी से है पीड़ित
14 साल की बच्ची के पेट से निकले ढाई-किलो बाल:8 साल की उम्र से खा रही थी, ट्राइकोविजार बीमारी से है पीड़ित SDLive News बिजनौर में एक 14 साल की नाबालिग के पेट से ढाई किलो बाल निकले हैं। डॉक्टरों ने नाबालिग का ऑपरेशन करके उसके पेट से बाल का गुच्छा निकाल दिया है। ऑपरेशन के बाद बच्ची अभी अस्पताल में ही भर्ती है। उसको डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची 8 साल से ट्राइकोविजार नाम की बीमारी से पीड़ित थी। इसी वजह से वो बाल खाया करती थी। इस बात की जानकारी घर में किसी को नहीं थी। एक्स-रे में दिखाई दिया बालों का गुच्छा बच्ची का विकास न होने और हमेशा पेट के दर्द से परेशान होने के कारण जब बच्ची का एक्स-रे करवाया गया तो उसके पेट में बालों का गुच्छा होने की बात सामने आई। जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। अभी बच्ची की हालत ठीक है। वहीं ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टरों का कहना है कि सही समय पर बच्ची की बीमारी सामने आ गई। अगर थोड़ी देरी हो जाती तो समस्या और बढ़ जाती। बच्ची का ऑपरेशन गुरुवार को किया गया है। बच्ची के ऑपरेशन में करीब 50 हजार का खर्चा आया है। शरीर का विकास बिल्कुल नहीं हो रहा था बच्ची बिजनौर शहर में सब्जी मंडी की रहने वाली है। वो कक्षा 7 की छात्रा है। बच्ची करीब 8 साल की उम्र …