युवती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया सुसाइड का वीडियो, लिखा- आज नहीं तो कल...मरना ही पडे़गा; पुलिस पहुंची तो पता चला फेमस होने के लिए किया था

युवती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया सुसाइड का वीडियो, लिखा- आज नहीं तो कल...मरना ही पडे़गा; पुलिस पहुंची तो पता चला फेमस होने के लिए किया था
निखिल शर्मा आगरा में इंस्टाग्राम पर एक युवती ने सुसाइड करने का वीडियो अपलोड कर दिया। उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि आज नहीं तो कल मरना पड़ेगा। पुलिस को सूचना मिली। तो उसने बिना देर किए युवती की लोकेशन निकाली। इसके बाद उसे बचाने के लिए पहुंच गई। लेकिन, जब पुलिस युवती के घर पहुंची तो मामला कुछ और निकला। दरअसल, युवती ने इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए सुसाइड का वीडियो अपलोड किया था। पुलिस ने युवती की काउंसिलिंग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात भी समझाई है। मेरा तो मजाक बनकर रह गया है आगरा के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो में युवती हाथ में बहुत सारी गोलियां लेकर बैठी है। फिर वो उन गोलियों को खा लेती है। इसके बाद वो पानी पीती है। वीडियो में एक हिस्से में उसने हाथ में बहुत सारी गोलियों को फोटो लगाया हुआ है। युवती ने जो वीडियो पोस्ट किया है, वह 21 सेकंड का है। इसके अलावा उसने एक कमेंट भी लिखा है। उसने लिखा है, ''मेरा तो वैसे भी मजाक बन कर रह गया है और दिल से भी उतर गई हूं। तुम्हारी भी बुरी बन गई ह…