यूपी | मां-पापा रोना मत...मैं विशाल के पास जा रही हूं। प्रेमी के सुसाइड के बाद प्रेमिका ने जान दी, छोड़ा सुसाइड नोट

यूपी | मां-पापा रोना मत...मैं विशाल के पास जा रही हूं। प्रेमी के सुसाइड के बाद प्रेमिका ने जान दी, छोड़ा सुसाइड नोट
SDLive News उन्नाव में फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रविवार देर रात उसका शव होटल के कमरे में मिला है। कानपुर में रहने वाले युवती के प्रेमी ने दो दिन पहले शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दी थी। इससे वह आहत थी। रविवार सुबह घर से निकली। दोपहर को 2 किमी. दूर होटल में पहुंची। वहां देर शाम उसका शव मिला। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है- मां-पापा रोना मत...मैं विशाल के पास जा रही हूं। युवती का नाम मानसी (26) था। वह शुक्लागंज के अंबिकापुरम में परिवार के साथ रहती थी। पिता रमेश द्विवेदी प्राइवेट जॉब करते हैं। कानपुर के गोविंदनगर में रहने वाले विशाल से मानसी ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों को प्लान था कि बाद में परिवार को मना लेंगे। लेकिन, विशाल का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी को लेकर दोनों तनाव में थे। पहले विशाल और फिर दो दिन बाद मानसी ने सुसाइड कर लिया। पहले मानसी के सुसाइड की कहानी... मानसी के पिता रमेश द्विवेदी ने बताया कि रविवार सुबह मानसी घर से निकली थी। उसने कहा कि विशाल का आखिरी बार चेहरा देखने जा रही है। क्योंकि, विशाल के सुसाइड के…