अलीगढ़ | नगर निकाय चुनाव के लिए जारी हुई गाइडलाइन,सोशल मीडिया पर टिप्पणी की तो लगेगी NSA ग्रुप एडमिन तुरंत दे पुलिस को सूचना
अलीगढ़ | नगर निकाय चुनाव के लिए जारी हुई गाइडलाइन,सोशल मीडिया पर टिप्पणी की तो लगेगी NSA ग्रुप एडमिन तुरंत दे पुलिस को सूचना SDLive News अलीगढ़ में नगर निकाय चुनाव को लेकर लगातार पुलिस और प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। जिले में निगरानी करने के साथ ही पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर गड़बड़ी करने वाले पर NSA तक की कार्रवाई की जा सकती है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और राजनैतिक लोगों की निगरानी की जा रही है। ग्रुप एडमिन पुलिस को दे सूचना एसएसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर अगर कोई व्यक्ति अमर्यादित, विवादित फोटो, भड़काऊ भाषण, लेख या किसी व्यक्ति या समुदाय विशेष को टारगेट करने वाले वीडियो या पोस्ट अपलोड करता है या फिर इस तरह की पोस्ट शेयर कराता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ग्रुप एडमिन भी इन बातों का ख्याल रखे कि उसके ग्रुप में इस तरह की चीजें बिल्कुल भी न हो। अगर कोई व्यक्ति शहर का माहौल और शांति बिगाड़ने वाली हरकत करता है तो एडमिन तुरंत पुलिस को सूचना दे। अगर एडमिन सूचना नहीं देता है और उसके ग…