आगरा | दुबई में नौकरी कर रहे युवक से पुलिस को शांति भंग का खतरा, जारी कर दिया 110G नोटिस, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश
आगरा | दुबई में नौकरी कर रहे युवक से पुलिस को शांति भंग का खतरा, जारी कर दिया 110G नोटिस, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश SDLive News दुबई में रह रहे युवक से आगरा की सदर पुलिस को लोक परिशांति भंग करने का खतरा है। इंस्पेक्टर सदर ने बिना जांच युवक को 110जी में पाबंद करने की रिपोर्ट भेज दी। उसी के आधार पर एसीपी छत्ता ने नोटिस जारी कर दिया। नोटिस मिलने पर परिजन हैरान रह गए। मंगलवार को इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में की गई। डीसीपी सिटी ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। हिमाचल कालोनी, देवरी रोड (सदर) निवासी शैलेंद्र सिंह उर्फ शैली जाट दो अप्रैल 2023 को दुबई गए थे। वहां नौकरी कर रहे हैं। उनके भाई गजेंद्र सिंह वार्ड नंबर 5 से बसपा के पूर्व पार्षद हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एसीपी छत्ता का एक नोटिस प्राप्त हुआ। जिसमें लिखा है कि उनके भाई शैलेंद्र सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है। आस-पास के मोहल्ले में इसका भय व्याप्त है। आरोपित द्वारा किसी भी समय अप्रिय घटना घटित कर लोक परिशांति भंग की जा सकती है। इंस्पेक्टर सदर ने उनके भाई को 110जी में पाबंद करने की रिपोर्ट भेजी थी। जिसके आधार पर एसीपी छत्ता की कोर्ट ने भाई को पाबंद करने के आदेश पारित किए। उन्हें दो जमानतदार पेश करने हैं। गजेंद्र सिंह मंगलवार को इसकी शिकायत लेक…