अलीगढ़ | 69 साल के बुजुर्ग पहुंचे नीट परीक्षा देने, बोले मैं भी डॉक्टर बनूँगा
अलीगढ़ | 69 साल के बुजुर्ग पहुंचे नीट परीक्षा देने, बोले मैं भी डॉक्टर बनूँगा निखिल शर्मा अलीगढ़ : सिर पर सफेद टोपी, आंखों पर मोटी लेंस का पुराना चश्मा और हाथ में पानी बोतल लिए एक बुजुर्ग नीट परीक्षा की लाइन में 20 साल के अभ्यर्थियों के बीच खड़ नजर आए तो सभी भौचक रह गए। जब उन्होंने कहा वह परीक्षा देने आए हैं, तो सुरक्षा में तैनात अधिकारी और पुलिस वाली आश्चर्यचकित हो गए। एडमिट कार्ड दिखाया तो सभी विश्वास हो गया। यह किस्सा है डोरी नगर प्रजापति गली में रहने वाले मोहन लाल की। मोहन बोले इसी उम्र डॉक्टर की अधिक जरूरत पड़ती है। मैं भी डॉक्टर बनूंगा। रविवार को अलीगढ़ नीट 2023 का आयोजन 14 केंद्रों पर किया गया। इन्हीं केंद्रों में शमिल रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल दोपहर बाद चर्चाओं में गूंजता रहा। चर्चा के कारण डोरी नगर निवासी मोहन लाल पुत्र सिमाना रहे। 69 वर्ष की उम्र में वह नीट (नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेस एग्जाम) देने पहुंचे थे। पहले तो उनकी बातों पर किसी को विश्वास नहीं हुआ। सुरक्षा अधिकारियों एडमिट कार्ड चेक किया तो बात सही निकली। मोहन लाल ने बताया कि वह ऑडिट अधिकारी के पद से आठ साल पहले सेवानिवृत हुए। उसके बाद फिर से 12वीं की परीक्षा विज्ञान वर्ग से दी। 12वीं परीक्षा प…