अलीगढ़ | दीवार पर खड़े होकर मैच देख रहे किशोर की करंट से मौत, परिजनों ने रामघाट रोड पर शव रखकर लगाया जाम

अलीगढ़ | दीवार पर खड़े होकर मैच देख रहे किशोर की करंट से मौत, परिजनों ने रामघाट रोड पर शव रखकर लगाया जाम
SDLive News अलीगढ़ महानगर से सटे महुआखेड़ा के रामघाट रोड स्थित गांव तालसपुर के बाहर शव रखकर मंगलवार देर शाम जाम लगाया गया। इस घटना के बाद पूरे रामघाट रोड पर जो हाहाकार मचा, उसे देख खुद पुलिस के पसीने छूट गए। किसी तरह प्रयास कर समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। परिवार को मुआवजा व गिरफ्तारी का भरोसा दिलवाया गया। तब जाकर शव को हटवाया गया और जाम खुला। देर रात पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी थी। हुआ यूं कि मूल रूप से अतरौली के गांव महमूदपुर के धर्मपाल लंबे समय से महुआखेड़ा के रामघाट रोड स्थित गांव तालसपुर में किराये पर रहते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा ललित 12 मई को गांव के बाहर एक खेत में आयोजित क्रिकेट मैच देखने गया था। वहां एक बाउंड्री पर खड़े होकर मैच देख रहा था। तभी उसका सिर विद्युत लाइन से टकरा गया और करंट की चपेट में आने से वहीं गिर गया। खबर पर आए परिजन उसे जेएन मेडिकल कालेज लेकर गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। सोमवार को किशोर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन दिल्ली से यहां ले आए। इसके बाद शाम को शव यहां आने पर रामघाट रोड पर गांव तालसपुर के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान…