यूपी | PAC के रिटायर्ड दरोगा की फावड़े से काटकर हत्या, 17 सेकंड में 9 बार फावड़े से किया हमला, CCTV फुटेज देख कांप जाएगी रूह
यूपी | PAC के रिटायर्ड दरोगा की फावड़े से काटकर हत्या, 17 सेकंड में 9 बार फावड़े से किया हमला, CCTV फुटेज देख कांप जाएगी रूह SDLive News उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक सिर फिरे व्यक्ति ने पीएसी के रिटायर दरोगा को फावड़े से काट डाला. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्यारा दरोगा के ऊपर जब तक वार करता रहा. तब तक वह मर नहीं गया. सीसीटीवी घटना में कैद हो गई. पुलिस ने सिर्फ 17 सेकंड में 9 बार फावड़े से वार करना काउंट किया है. यही नहीं हत्यारा दरोगा का मर्डर करने के बाद फावड़ा लेकर खुद ही जुर्म कबूल करने थाने पहुंच गया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. अवैध संबंधों का मामला मामला मुज्जफरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव का है. जहां पीएसी से रिटायर दरोगा गरीबदास दुकान पर बैठा था. तभी गांव का ही जरीफ नामक व्यक्ति वहां पहुंचा और गरीबदास पर ताबड़तोड़ फावडे़ से वार करने शुरू कर दिये. यानि जरीफ ने गरीबदास को जब तक नहीं छो़ड़ा तब तक वह जमीन पर नहीं गिया गया. गंभीर हालत दरोगा ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया. हत्यारे खुद थाने पहुंचकर अपने आपको सिरेंडर कर दिया. हत्या के आरोपी ने बताया कि गरीबदास के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे. ये बात…