अलीगढ़ | बुआ ने नाबालिग को नंगा करने के बाद जूते-चप्पलों की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया
अलीगढ़ | बुआ ने नाबालिग को नंगा करने के बाद जूते-चप्पलों की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया SDLive News अलीगढ़ः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की बुआ ने नाबालिग लड़के के गले में जूता-चप्पलों की माला पहनाकर गली-मोहल्ले में नंगा कर घुमाया है. इतना ही नहीं हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए नाबालिग के गुप्तांगों में चाबी डाल दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो 4 दिन पुराना बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आनन-फानन में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, इगलास थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके छोटे भाई (13) को 21 मई उसकी बुआ रामश्री ने नंगा करके गले में जूतों चप्पलों की माला पहनाकर मारापीटा और गली मोहल्ले में घुमाया तथा उसके गुप्तांग में चाबी डाल रही थी. थाना इगलास पुलिस ने पीड़ित किशोर की बहन द्वारा दी गयी इस शिकायत पर धारा 500 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 3 व 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में पीड़ित किशोर की नानी का कहना ह…