अलीगढ़ | रोड शो में जेसीबी शामिल कराने पर मुकदमा, सपा प्रत्याशी समर्थन में हुआ था शो

निखिल शर्मा

अलीगढ़ में सोमवार को अखिलेश यादव ने रोड शो किया था। रोड शो में एक बुलडोजर (जेसीबी) शामिल हुआ था। जिसमें सपा कार्यकर्ता चढ़े हुए थे और उनके हाथों में सपा के झंडे और बैनर थे। रोड शो खत्म होने के बाद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें आयोजकों और जेसीबी चालक के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन और लोगों की जान को जोखिम डालने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

रोड शो में बुलडोजर बना था चर्चा का विषय

अखिलेश यादव ने सपा के मेयर प्रत्याशी हाजी जमीर उल्लाह खान और अन्य सपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की थी। इसी रोड शो में जेसीबी नुमा ट्रैक्टर शामिल हुआ था। जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया था। इस दौरान सपा के समर्थक यह भी कह रहे थे कि बुलडोजर का दुरप्रयोग किया जा रहा है। जब सत्ता बदलेगी तो बुलडोजर का रुख भी बदल जाएगा। अब मंगलवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महानगर अध्यक्ष ने ली थी अनुमति

अखिलेश के रोड शो के आयोजक सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी थे। पुलिस ने घोषी और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें आचार संहिता का उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

सीओ थर्ड अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रोड शो में JCB नुमा छोटा ट्रैक्टर शामिल किया गया था। इसमें प्रचार के दौरान लोग स्टंट करते नजर आ रहे थे। जिससे आचार संहिता का उल्लंघन समेत लोगों की जान भी खतरे में पड़ती नजर आ रही थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0