अलीगढ़ में 22 दिन रहे आईजी रेंज दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

अलीगढ़ में 22 दिन रहे आईजी रेंज दीपक रतन का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
SDLive News उत्तर प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी दीपक रतन की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत हो गई है. दीपक रतन का असामयिक निधन से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई. दीपक रतन 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. वे आईएएस कामिनी रतन चौहान के पति भी थे. दीपक रतन मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले थे. यूपी में लंबे समय तक कई जिलों में बतौर एसपी तैनात रहे थे. अलीगढ़ रेंज में आईजी के पद पर तैनाती के बाद वो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में आए थे. दीपक रतन की हार्ट अटैक से मौत पर यूपी पुलिस ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है. यूपी पुलिस ने ट्वीट किया, "अत्यंत दु:ख के साथ हम 1997 बैच के यूपी कैडर के एक प्रसिद्ध अधिकारी दीपक रतन के निधन के बारे में सूचित करते हैं. वर्तमान में वह दिल्ली में सीआरपीएफ में आईजी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे. शोक संतप्त परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना. आत्मा को शांति मिले." दीपक रतन को मिल चुके थे कई सम्मान बता दें कि दीपक रतन का जन्म 26 सितंबर 1973 को हुआ था. इंजीनियर के बाद उनका आईपीएस के लिए चयन हुआ था. अगस्त, 2020 में अलीगढ़ रें…