अलीगढ़ के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक, हिन्दू भक्तों के लिए भी ड्रेस कोड जारी

अलीगढ़ के ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक, हिन्दू भक्तों के लिए भी ड्रेस कोड जारी
SDLive News नासिक के त्र्यंबकेश्वर की घटना का असर यूपी के अलीगढ़ में भी देखने को मिल रहा है, यहां हजारों साल पुराने ऐतिहासिक हनुमान जी के मंदिर में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इतना ही नहीं मंदिर में आने वाली हिंदू महिला और पुरुषों के लिए भी ड्रेस कोड जारी किया गया है. मंदिर में छोटे कपड़े, कटी फटी जींस को बैन कर दिया गया है. हिंदू पुरुष भक्त भी कटी फटी जींस और छोटे कपड़े पहन कर मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे. अलीगढ़ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक गिलहराज जी मंदिर के महंत ने इन गाइडलाइंस को जारी किया है और इसकी जानकारी देने के लिए मंदिर के बाहर पोस्टर भी लगा दिए गए हैं. ये दुनिया का अकेला ऐसा मंदिर हैं जहां पर हनुमान जी की प्रतिमा गिलहरी के रूप में विद्यमान है. मंदिर महंत का मानना है कि अशोभनीय वस्त्र पहनने से पूजा करने आए भक्तों का ध्यान भटकता है.  मंदिर में मुस्लिम की एंट्री पर रोक महंत कौशल नाथ ने कहा, हमने दो निर्णय लिए हैं एक तो मुस्लिमों का प्रवेश पूर्णता प्रतिबंध रहेगा, क्योंकि किसी भी देवालय में कोई भी मुस्लिम पूजा करने नहीं जाएगा. जब पूजा करने जाना नहीं है तो आना ही क्यो…