PM की भतीजी बन रिटायर्ड कर्नल से 21 लाख ठगे:स्टॉक मार्केट में मुनाफे का दिया लालच; PMO ने कहा-वेरोनिका नाम की कोई रिश्तेदार नहीं
PM की भतीजी बन रिटायर्ड कर्नल से 21 लाख ठगे:स्टॉक मार्केट में मुनाफे का दिया लालच; PMO ने कहा-वेरोनिका नाम की कोई रिश्तेदार नहीं SDLive News वाराणसी में PM नरेंद्र मोदी की भतीजी बनकर एक महिला ने रिटायर्ड कर्नल से 21 लाख रुपए ठग लिए। महिला ने स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट और लाखों के प्रॉफिट का झांसा दिया। इसके बाद रिटायर्ड कर्नल से अपने खाते में 21 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा अन्य मदों में भी रुपए खर्च कराए। उधर, PMO ने जवाब दिया कि वेरोनिका नाम की प्रधानमंत्री की कोई भतीजी नहीं है। अब महिला ने अपना फोन भी बंद कर लिया है। पीड़ित ने वाराणसी के कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है। वेरोनिका ने PM मोदी के साथ दिखाए थे अपने फोटो काशी के नदेसर में रिटायर्ड कर्नल उपेंद्र राघव रहते हैं। उन्होंने बताया कि साल 2022 में मेरे पड़ोसी रमेश शर्मा और बलिया की कोमल पांडेय ने एक महिला से उनकी मुलाकात कराई। उसने अपना नाम वेरोनिका बताया। उसने खुद को पीएम मोदी की भतीजी बताया। भरोसा जीतने के लिए कुछ फोटोग्राफ भी दिखाए, जिसमें वह पीएम के साथ थीं। उसने रिटायर्ड कर्नल उपेंद्र को बताया, वह राजस्थान के जयपुर से आई है। निवेश के बारे में चर्चा करते हुए उसने बताया कि स्टॉक मार्केट में कम पैसा लगाकर लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके बाद…