अलीगढ़ में आपस में भीड़े AAP के समर्थक, रोड शो के दौरान महानगर अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी में मारपीट
अलीगढ़ में आपस में भीड़े AAP के समर्थक, रोड शो के दौरान महानगर अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी में मारपीट SDLive News अलीगढ़ में नगर निकाय चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन आम आदमी पार्टी के लिए बेहद गरम रहा। मंगलवार दोपहर पार्टी का रोड शो शहर में होना था, लेकिन आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इमरान राज और वार्ड नंबर 86 के पार्षद प्रत्याशी के बीच झड़प और धक्का मुक्की होने कारण रोड भी रद कर दिया गया। जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मेयर प्रत्याशी के निजी समर्थकों ने माहौल को बिगाड़ दिया। जिससे सांसद संजय सिंह भी रोड शो में शामिल हुए बिना वापस लौट गए। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के लिए दोपहर से सासनी गेट स्थित महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में तैयारी चल रही थी। मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, चुनाव प्रभारी कमांडो अशोक कार्यकर्ताओं में जोश भर रह थे, लेकिन मेयर प्रत्याशी का कहीं भी अता-पता नहीं था। बाद में महानगर अध्यक्ष मेयर प्रत्याशी राजकुमार लोधी को लेकर देर शाम पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। आप के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 86 के प्रत्याशी आसिफ की पत्नी ने आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष ने उसे धक्का दिया है। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। का…