Aligarh: पारिवारिक विवाद के चलते हेड कॉन्स्टेबल ने पंखे पर लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Aligarh: पारिवारिक विवाद के चलते हेड कॉन्स्टेबल ने पंखे पर लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस ब्यूरो, अभिषेक चौधरी अलीगढ़ :- यूपी के अलीगढ़ में पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल ने पंखे लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी और बच्चे आगरा गए थे, पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते हेड कांस्टेबल ने यह घातक कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सुरक्षा विहार कॉलोनी की है. सरकारी आवास में रह रहा था. हेड कांस्टेबल रणवीर सिंह बन्नादेवी थाने में तैनात थे. वह अपने परिवार के साथ सुरक्षा विहार कॉलोनी में बने सरकारी आवास मकान नंबर 97 में रह रहे थे। रणवीर सिंह रहने वाले आगरा जनपद के थाना किरावली के पूरामना गांव के थे. बताया जा रहा है कि देर रात हेड कांस्टेबल ने कमरा बंद करके पंखे पर फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजा अंदर से बंद था। 8 दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी बन्नादेवी क्षेत्र में ही गार्ड की नौकरी कर रहे मोहम्मद गुलफाम से श्वेता नाम की कथित महिला कांस्टेबल द्वारा पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया। श्वेता ने खुद अपना मोबाइल बंद होने की बात कही. इस दौरान मोहम्मद गुलफाम ने अपने फ…