अलीगढ़: जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिलाओं ने ब्रजभूषण सिंह का फूंका पुतला, पुलिस के साथ हुई झड़प
अलीगढ़: जिलाधिकारी कार्यालय के सामने महिलाओं ने ब्रजभूषण सिंह का फूंका पुतला, पुलिस के साथ हुई झड़प SDLive News अलीगढ़ : देश एवं प्रदेश में सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को लकेर विरोध तेज हो गया है. अलीगढ़ में महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के सामने गुरुवार को सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया. मौके पर मौजूद महिला पुलिस बल ने दो बार पुतले को छीनने की कोशिश की. अधजले पुतले पर पुलिस ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. आखिरकार नोक झोक के बाद पुतले को पुलिस द्वारा तितर बितर किया गया. वहीं महिलाओं ने दूसरा पुलता निकाल कर दहन कर दिया. इस दौरान राजा महेन्द्र प्रताप पार्क से डीएम कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया. सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का फूंका पुतला दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर क्रांतिकारी किसान यूनियन की जिला उपाध्यक्ष शकुन्तला के नेतृत्व में महिला किसानों की अगुवाई में ब्रजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका गया. पुतला दहन से पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि केन्द्र सरकार महिला पहलवानों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना जारी रखने की अनुमति दें. महिला पहलवानों के साथ क्रूरता के लिए जिम्मेदार पुल…