यूपी | मुस्लिम युवक से कोर्ट मैरिज करना चाहती थी महिला दरोगा, भाई ने ADG से की शिकायत; संभल हुआ ट्रांसफर
यूपी | मुस्लिम युवक से कोर्ट मैरिज करना चाहती थी महिला दरोगा, भाई ने ADG से की शिकायत; संभल हुआ ट्रांसफर SDLive News उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस इस समय एक महिला दरोगा की वजह से सुर्खियों में है. दरअसल, महिला दरोगा ने एक मुस्लिम युवक से शादी के लिए कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया है। भाई ने कहा- लव जिहाद हुआ। जब इस बात की जानकारी महिला दरोगा के भाई को लगी तो उसने एडीजी बरेली जोन पीसी मीणा से मिलकर शिकायत की. भाई ने कहा कि उसकी बहन लव जिहाद का शिकार हुई है. एडीजी बरेली जोन पीसी मीणा दी लिखित शिकायत में भाई ने लकड़ी कारोबारी मोहम्मद ताबिश पर लगाया कि उसने महिला दरोगा का पहले तो ब्रेन वॉश किया, फिर मजारों और मस्जिदों में ले जाने लगा. धीरे-धीरे उसकी बहन का झुकाव इस्लाम की तरफ हो गया. अब मोहम्मद ताबिश बहन पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है, जबकि उसकी बहन धर्म परिवर्तन से इनकार कर रही है. 2017 में दरोगा पद पर हुई थी भर्ती भाई ने बताया कि उसकी बहन 2017 में दरोगा पद पर भर्ती हुई थी, तभी से उसकी तैनाती बरेली जनपद में ही है. यहीं पर मोहम्मद ताबिश ने बहन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा और अब जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है. महिला दरोगा के भाई ने एडीजी…