अलीगढ़ में किसान महापंचायत आज,कई थानों की फोर्स -पीएसी तैनात
अलीगढ़ में किसान महापंचायत आज,कई थानों की फोर्स -पीएसी तैनात SDLive News भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार को अलीगढ़ में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने आ रहे हैं.महापंचायत टप्पल स्थित यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर हो रही है. किसान पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. बुधवार को जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने पंचायत स्थल का निरीक्षण किया. निगरानी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तीन पुलिस क्षेत्राधिकारी, कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गयी है. टप्पल में धरती पर ही भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर किसानों ने बड़ा आंदोलन चलाया गया था. किसानों की 13 मांगों को लेकर बनेगी रणनीति महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव में किसानों से संपर्क किया जा रहा है. लोगों से पहुंचने की अपील की जा रही है. किसानों की 13 मांगों को लेकर यह महापंचायत की जा रही है . इसमें प्रमुख मांग किसानों की बिजली मुफ्त , यमुना एक्सप्रेस वे जमीन अधिग्रहण के तहत मुआवजे की मांग शामिल है. पुलिस और प्रशासन के लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत की है. महापंचायत को शांतिपूर्ण तरीके से करने को कहा गया है. 6 हज़ार किसानों …