अलीगढ़ की डीएम रहीं सेल्वा कुमारी जे के खोए कुत्ते की खोज में पुलिस ने जमीन-आसमान किया एक, और वो मिला कहां?

अलीगढ़ की डीएम रहीं सेल्वा कुमारी जे के खोए कुत्ते की खोज में पुलिस ने जमीन-आसमान किया एक, और वो मिला कहां?
SDLive News जनपद अलीगढ़ की जिलाधिकारी रह चुकीं मेरठ की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे का पालतू कुत्ता गायब हो गया. कमिश्नर का कुत्ता साइबेरियन हस्की ब्रीड का था. कुत्ता उस वक्त गायब हुआ जब IAS अधिकारी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नोएडा पहुंची थीं. कुत्ते के गायब होने की खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. उसे खोजने के लिए कई टीमें लगाई गईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेरठ की कमिश्नर सेल्वा कुमारी के घर से 25 जून की शाम उनका पालतू कुत्ता गायब हो गया. उनके आवास पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले कुत्ते के वापस लौटने का इंतजार किया. जब वो वापस नहीं लौटा तो कुत्ते की खोज शुरू हुई. कमिश्नर को सूचना दी गई. इसके बाद पूरे पुलिस-प्रशासन में कुत्ते को लेकर चर्चा होने लगी. प्रशासन और नगर निगम की टीमें कुत्ते की खोजबीन में लगाई गईं. खबरों के मुताबिक बताया गया कि कुत्ते की तस्वीर लेकर पुलिस-प्रशासन के कर्मचारी घर-घर जाकर उसके बारे में जानकारी इकट्ठा करते रहे. 24 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कुत्ते को किसी तरह ढूंढ लिया गया. सीसीटीवी खंगाले गए कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे के कुत्ते को ढूंढने के लिए पुलिस की टी…