अलीगढ़। वन विभाग ने पकड़ा अलीगढ़ गलियों में रेंगने वाला 'मगरमच्छ', लोगों ने ली राहत की सांस
अलीगढ़। वन विभाग ने पकड़ा अलीगढ़ गलियों में रेंगने वाला 'मगरमच्छ', लोगों ने ली राहत की सांस डेस्क, समाचार दर्पण लाइव अलीगढ: आपने कई बार आपने सुना होगा कि जंगली जानवर शहरी इलाकों में आ गए. ऐसे में खतरनाक जानवरों को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है. इलाके में सनसनी फैल जाती है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh News) में वन विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां बीते तीन दिन पहले मगरमच्छ का गलियों में घूमते हुए वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया है. फिलहाल, क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. बन्ना देवी थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बन्ना देवी थाना क्षेत्र का है. इस इलाके के नई बस्ती में टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा है. घनी आबादी में गलियों में घूमने वाले मगरमच्छ को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने तालाब से पकड़ा है. इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि यहां तीन-चार साल से एक मगरमच्छ की बड़ी समस्या थी. इसकी वजह से पूरा मोहल्ला दहशत में था। कुछ समय से यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई थी. इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई थी। वन विभाग ने इलाके में अपनी टीम तौनात कर रखी …