अलीगढ़ | पेट्रोल पंप के कमरे में मिला होमगार्ड का शव, आंख-मुंह से निकल रहा था खून, चौकीदारी करता था मृतक

अलीगढ़ | पेट्रोल पंप के कमरे में मिला होमगार्ड का शव, आंख-मुंह से निकल रहा था खून, चौकीदारी करता था मृतक
SDLive News अलीगढ़ में होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. पेट्रोल पंप पर सुरक्षा के दौरान मृत पाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना थाना दादों इलाके के पेट्रोल पंप की है. थाना दादों क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड विजयपाल पुत्र रामजीलाल अपने घर से शनिवार को रोजाना की तरह थाना दादों पर होमगार्ड ड्यूटी करने गया था. बताया जा रहा है कि थाना दादों पर होमगार्ड की ड्यूटी करने के साथ ही विजयपाल क्षेत्र में स्थित जय अम्बे किसान सेवा केंद्र एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड पर चौकीदारी करने के लिए गया था. जहां पेट्रोल पंप चौकीदारी करने गए 55 वर्षीय रामजी लाल का शव दोपहर पेट्रोल पंप पर बने कमरे के अंदर पड़ा मिला. पेट्रोल पंप पर बने कमरे के अंदर होमगार्ड की लाश मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. पेट्रोल पंप पर चौकीदार की लाश मिलने की खबर लगते ही मृतक का परिवार मौके पर पहुंचा और बंद कमरे के अंदर पड़े शव को देखकर चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया लोगों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास लोगों…