मथुरा | गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा, हालत गंभीर
मथुरा | गर्लफ्रेंड को पहले मजार ले गया सद्दाम...फिर चाकू से गोदा, हालत गंभीर SDLive News मथुरा में बुधवार की सुबह कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर युवती को उसके दोस्त ने चाकू गोद दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट बिजली घर के पास की है। यहां जोरा खातून (24) पत्नी सिराज निवासी सराय काले खां, निजामुद्दीन, दिल्ली दवा लेने आई थी। वह चार साल के बच्चे की मां है। उसने करीब डेढ़ साल से फेसबुक पर फ्रेंड सद्दाम हुसैन पुत्र रियाज, निवासी बड़ा बाजार, सदर से मिलने के लिए फोन किया। सद्दाम उसे कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार पर ले गया। वहां दोनों बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान सद्दाम ने युवती पर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। युवती के चेहरे, गले और पेट को बुरी तरह गोद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर शोर मचाती हुई वहां से भागने लगी। कुछ दूर जाकर वह गिर गई। घायल युवती को देख राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घाय…