ICU में भर्ती मरीज का पैर कुतर रहा था चूहा, टपकता मिला खून; यूपी के इस अस्पताल में मचा हड़कंप
खबरी
ICU में भर्ती मरीज का पैर कुतर रहा था चूहा, टपकता मिला खून; यूपी के इस अस्पताल में मचा हड़कंप SDLive News बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ICU ( गहन चिकित्सा इकाई) में
भर्ती एक मरीज के अंगों को चूहों द्वारा कुतर दिए जाने का चौंकाने वाला मामला
सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने सोमवार को कहा कि इस मामले की जांच
करा कर लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी साथ ही भविष्य में वार्ड तथा
मरीजों के आसपास चूहे ना पहुंच सके इसके लिए ' रैट ट्रैप ' लगवाए जा रहे हैं। परिजनों से
मिली जानकारी के अनुसार दातागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा दातागंज बुध बाजार निवासी
राम सेवक गुप्ता दो दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे , जिन्हें इलाज के लिए
राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे
हुआ मामले का खुलासा घायल मरीज के भाई राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राम सेवक की गंभीर
हालत देखते हुए मेडिकल स्टाफ ने उनको आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रख
उनका इलाज शुरु कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान रात में तैनात
कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वार्ड में चूहों ने उनके शरीर के कई अंगों माथे , कान और पैर की अंगुलियों
को कुतर दिया। राम प्र…