बैंक में कर्ज लेने पहुंचा था रिक्शा चालक, 6 करोड़ 67 लाख का टर्नओवर देख उड़े होश, जानें पूरा मामला
बैंक में कर्ज लेने पहुंचा था रिक्शा चालक, 6 करोड़ 67 लाख का टर्नओवर देख उड़े होश, जानें पूरा मामला SDLive News यूपी के एक कस्बे में रहने वाले ई रिक्शा चालक का दो माह का टर्न ओवर 6 करोड़ 67 लाख रुपये है जबकि वह अपने ई रिक्शा में खराब हुई बैटरी बदलवाने के लिए लोन लेने को परेशान और भटक रहा है. पूरा मामला फ्रॉड यानी कि जालसाजी से जुड़ा है. ई-रिक्शा चालक को इस बात का पता लगा कि उसके कागजों पर दिल्ली में इतना बड़ा फ्रॉड चल रहा है. हैरान और परेशान कर देने वाली यह घटना कछौना कोतवाली इलाके के कस्बा कछौना के तिलक नगर निवासी अमन कुमार राठौर के साथ घटी है. अमन कुमार राठौर कस्बा कछौना में अपना ई रिक्शा चलाकर अपना गुजर बसर करता है. कुछ दिनों से उसके ई रिक्शा की बैटरी खराब है जिसे बदलवाने के लिए वह काफी परेशान है. इसके लिए उसने बैंक से लोन लेने की बात बैंक कर्मचारियों से की. बैंक कर्मचारियों ने उससे आईटीआर मांगा. 50 हजार के लोन के लिए वह आईटीआर दाखिल करने के लिए जब जन सेवा केंद्र पर गया और जनसेवा केंद्र संचालक ने जब उसका आईटीआर भरने के लिए आवेदन किया तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गई क्योंकि अमन कुमार राठौर के नाम से लगभग 6 करोड 67 लाख का 2 माह का टर्न ओवर सो कर रहा था. दिल्ली में राठौर ट्रेडर्स के नाम …