यूपी | एसएसपी के घर में निकला 5 फीट लंबा सांप, चीख पड़ी पत्नी, रेस्क्यू करने वालों के छूटे पसीने

SDLive News

इटावा में आवास में 5 फीट लंबा सांप देखकर एसएसपी की पत्नी की चीख निकल गई। सांप उस समय दिखाई दिया जब वह सोमवार की देरशाम अपने आवास पर वाकिंग ट्रैक पर टहल रहीं थी। जानकारी पर पहुंचे रेस्क्यू करने वाले वन्य जीव विशेषज्ञ को भी दो मर्तबा पटखनी दी।

जैसे तैसे सांप को रेस्क्यू करके बीहड़ में छोड़ा गया।

सोमवार की रात इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आवास पर उनकी पत्नी टहल रहीं थीं। कुछ ही दूरी पर उन्होंने एक सांप देखा। सांप देखकर घबरा गई और सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। 5 पांच फिट लंबे सांप को देखकर सभी के पसीने छूट गए। रात को ही वन्यजीव विशेषज्ञ डा. आशीष त्रिपाठी को इस बात की सूचना दी गई।

डा. त्रिपाठी ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सांप इतना फुर्तीला था कि डॉ. आशीष को भी उसने दो बार पछाड़ दिया। घोड़ा पछाड़ सांप को पकड़ने में वन्यजीव विशेषज्ञ को काफी मशक्कत करनी पड़ी और उसके बाद उसको पकड़ा जा सका। दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में सांप को बीहड़ में छोड़ दिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पत्नी को टहलते समय सांप दिखाई दिया था। इसकी जानकारी देकर रेस्क्यू के लिये वन्य जीव विशेषज्ञ को बुलाया गया था।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0