यूपी | गर्दन लेकर सड़क पर निकला भाई, जानिये पूरी वारदात

यूपी | गर्दन लेकर सड़क पर निकला भाई, जानिये पूरी वारदात
SDLive News उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज एक युवक ने धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर उसकी हत्या कर दी। बहन का सिर लेकर थाने जाते समय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने बताया कि थाना फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम मिठवारा निवासी रियाज (22) ने अपनी सगी बहन आशिफा (18) का सिर धारदार हथियार से वार कर धड़ से अलग कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रियाज को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन आशिफा का कथित तौर पर गांव के ही एक युवक चांद बाबू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिससे नाराज होकर उसने अपनी बहन की धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आशिफा को कुछ दिनों पहले चांद बाबू अपने साथ भगाकर ले गया था, हालांकि बाद में पुलिस ने आशिफा को बरामद कर लिया तथा उसके परिजनों की तहरीर पर चांद बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि रियाज अपनी बहन और चांद बाबू के संबंधों से नाराज था और इस कारण दोनों के बीच कहासुनी हुआ करती…