अलीगढ़ | शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी भेजा जेल, दूसरे की गिरफ्तारी जल्द
अलीगढ़ | शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी भेजा जेल, दूसरे की गिरफ्तारी जल्द Desk SDlive News नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक होटल में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को डराया और धमकाया। नातिन ने अपनी दादी को पूरा मामला बताया और युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। अलीगढ़ में जवां थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को शादी का झांसा देकर अलीगढ़ के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छात्रा की दादी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। दादी ने तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय नातिन कक्षा दस की छात्रा है। 22 अगस्त को वह स्कूल गई थी। सुबह नौ बजे उसकी सहेली का भाई घर आया। उसने बताया कि उनकी नातिन स्कूल में नहीं है। उसके बाद प्रधानाध्यापक को फोन किया। तो बताया कि वह स्कूल नहीं आई। दादी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे नातिन रोती हुई घर आई। पूछने पर उसने बताया कि अंकुश उसे घुमाने के बहाने कार में बैठाकर ले गया था। उसने छात्रा को शादी का झांसा दिया, कहा कि वह उसका बालिग …