'अपनी और परिवार की हिफाजत के लिए मुसलमान अपना लें हिंदू धर्म..', नूंह हिंसा पर बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट वायरल

'अपनी और परिवार की हिफाजत के लिए मुसलमान अपना लें हिंदू धर्म..', नूंह हिंसा पर बॉलीवुड एक्टर का ट्वीट वायरल
SDLive News हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने बृजमंडल यात्रा निकाली थी। इस दौरान दो समूदाओं के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, वाहन जलाए गए और फायरिंग भी हुई। इसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा भड़कने के बाद से पुलिस हाई अलर्ट पर है। राजनीतिक पार्टियां लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पक तमाम सेलेब्स इस घटना पर अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच कमाल राशिद खान का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अपने परिवार की हिफाजत करने के लिए मुसलमानों को हिंदू बन जाना चाहिए। एक्टर ने अपने ट्वीट में और भी बहुत कुछ कहा है। केआरके ने ट्वीट कर क्या लिखा कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मैं भारत के सभी मुसलमानों को सुझाव देना चाहूंगा कि धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाना बेहतर है, क्योंकि आपके परिवार और बच्चों का जीवन धर्म से अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। अरबों और अरब देशों के लिए धर्मांतरित हम भारतीय मुसलमान इस्लाम की रक्षा के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए अपने परिवार को बचाने के लिए दोबारा धर्म परिवर्तन करना कोई गलत बात नहीं है। I would like to suggest to…