अलीगढ़ में विहिप की शोभायात्रा से लौट रहे कार्यकर्ताओं पर हमला, एक घायल, हंगामा, चार आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में विहिप की शोभायात्रा से लौट रहे कार्यकर्ताओं पर हमला, एक घायल, हंगामा, चार आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अलीगढ़ में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पर हमले का मामला सामने आया है. सभी कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद शोभायात्रा से लौट रहे थे.इस दौरान समुदाय विशेष के युवकों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की. विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी के लिए हंगामा भी किया.इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार विहिप कार्यकर्ता जब एक दुकान के सामने से गुजर रहे थे तभी विवाद हुआ. घटना थाना बन्ना देवी के उदला इलाके की है.वही हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई. मेहरावल लौट रहे थे कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद की शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई थी. इसमें शामिल विहिप कार्यकर्ता रात को लौट रहे थे. मेहरावल निवासी बनवारी लाल ने थाना बन्ना देवी में तहरीर देते हुए कहा कि गांव लौटते समय उनके साथियों के साथ मारपीट की गई. जब वह उदला के निकट पहुंचे तो आधा दर्जन लोगों ने रोक लिया. रोकते ही कहा सुनी करते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. जब भगाने का प्रयास किया तो पथराव कर दिया. सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इसकी सूचना …