अलीगढ़ | बच्चे को 100 रुपए देकर महिला ने फिंकवाया भ्रूण, कहा- बोरे में है मरा हुआ...


अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के चंदनियां स्थित पोखर में शुक्रवार की रात एक बालक ने बोरे में बंद कर भ्रूण फेंक दिया। यह सब मोहल्ले के लोगों ने देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। बालक से लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि एक महिला ने मरा हुआ कुत्ते का पिल्ला बताकर बोरा फेंकने के लिए कहा था।सौ रुपए भी दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण में कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
वाकये के अनुसार चंदनियां स्थित पोखर में शुक्रवार रात बोरे में बंद भ्रूण पड़ा था। एक बच्चे को उस बोरे को फेंकते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया। शक होने पर लोगों ने भ्रूण को बाहर निकालकर देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि मां कोठियों में काम करती है। वहीं पर एक महिला ने बोरे में मरा हुआ पिल्ला बताकर बोरा फेंकने के लिए कहा था। इसके एवज में सौ रुपए भी दिए थे। इंस्पेक्टर प्रमेंन्द्र कुमार ने बताया कि भ्रूण को दफना दिया है। महिला की तलाश की जा रही है।
जानकारी निकाली जा रही है कि बच्चे की मां कहां काम करती है। बच्चे के अनुसार उसकी मां की काम की जगह किसी महिला ने उसे भ्रूण फेंकने के लिए दिया था। बच्चे की मां की काम की जगह जाकर पुलिस जानकारी हासिल करेगी कि भ्रूण किस महिला ने बच्चे को फेंकने के लिए दिया था। फुलिस का कहना है कि बच्चे का बयान दर्ज कर लिया गया है। महिला की पहचान करने में बच्चे की जरूरत पड़ी तो उसे दोबारा बुलाया जा सकता है। 
और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0