अलीगढ़। श्री श्याम सेवा परिवार कराएगा निर्धन व जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह, कराएं रजिस्टेशन

अलीगढ़। श्री श्याम सेवा परिवार कराएगा निर्धन व जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह, कराएं रजिस्टेशन
ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ श्री श्याम सेवा परिवार संस्था द्वारा जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। श्याम सेवा परिवार के संस्थापक शिवांक सोनी ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं की,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,बिल्कुल सही कहते हैं। पर हमने इसमें एक लाइन और जोड़ दी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों का घर बसाओ जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि पिछले वर्ष 2022 में श्री श्याम सेवा परिवार द्वारा असहाय,दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का विवाह आयोजन हुआ था। ठीक उसी तरह हर वर्ष इस तरह का आयोजन होता रहेगा! इस वर्ष भी 24 नवम्बर 2023 को 7 कन्याओं का विवाह एवं 21 दिसंबर 2023 में भी 3 बहनों के विवाह का आयोजन रखा गया है। इस वर्ष कन्याओं के होने वाले सामूहिक विवाह के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. यदि आपके संपर्क में जरूरत मंद परिवार की कोई भी कन्या हो आप संपर्क कर सकते हैं। जो परिवार इन कन्याओं का खर्चा नहीं उठा पाते हैं समिति द्वारा सारा खर्च उठाया जाता है! हमारा कैंप कार्यालय रामघाट रोड तालानगरी हरिगढ़ में स्थित है, जहां आप जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। शिवांक सोनी 7055599202 समय दोपहर…