नशे में धुत्त बाइक सवार गौवंश से टकराया, गौवंश की मौत, मामले में समाजसेवी अभिषेक सक्सैना को मिल रही धमकियां
नशे में धुत्त बाइक सवार गौवंश से टकराया, गौवंश की मौत, मामले में समाजसेवी अभिषेक सक्सैना को मिल रही धमकियां अभिषेक चौधरी नशे में धुत्त बाइक सवार की टक्कर से गोवंश की दर्दनाक मौत होने पर मौके पर पहुंचे सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना द्वारा बाइक चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की कहने पर नशे में धुत्त बाइक चालक व उसके साथी आगबबूला हो गए अलीगढ़ : बीती रात एक गौवंश को नशे में धुत्त एक बाइक सवार ने राठी हॉस्पिटल आगरा रोड पर में टक्कर मार दी, जिसके कारण उस गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। वहाँ से गुजर रहे समाज सेवी संस्था "सनातन प्रतिभा फाउंडेशन" के अध्यक्ष अभिषेक सक्सैना ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत नगर निगम कंट्रोल रूम एवं सासनी गेट पुलिस चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। सूचना देने के कुछ समय उपरान्त ही गौवंश की गर्दन पर गंभीर चोट लगने के कारण दर्दनाक मृत्यु हो गई। इसके बाद वहाँ आई पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत करने का प्रयास किया साथ ही नगर निगम की एक टीम भी वहाँ पर आ गई। गौवंश की मृत्यु के बाद अभिषेक सक्सैना ने नगर निगम कंट्रोल रूम को प्रकरण की पूरी जानकारी देकर गौवंश के विधिवत अंतिम संस्कार हेतु आग्रह किया एवं पुलिस प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध विधिवत कार्यव…