हरदुआगंज। शायद ठीक हो जाएगा कल इसी आस में बर्बाद हो रहा सैंकड़ों लीटर जल, पढ़िए जनता के बोल
हरदुआगंज। शायद ठीक हो जाएगा कल इसी आस में बर्बाद हो रहा सैंकड़ों लीटर जल, पढ़िए जनता के बोल अभिषेक चौधरी हरदुआगंज के रंगेश्वर महादेव मंदिर ,निकट नेहरू जूनियर (प्रेम गली) नगर पंचायत कर्मचारीयों की निगरानी में होने के बावजूद भी लगभग एक माह से अब तक टंकी की पाइप लाइन लीक हो जाने की वजह से स्वच्छ पीने योग्य पानी व्यर्थ हो रहा। जिसकी जानकारी नगर पंचायत को भी है, बावजूद इसके कोई भी इसका संज्ञान लेने को तैयार नहीं है, समाजसेवियों द्वारा बार बार शिकायत करने पर भी मामले को टाल दिया जाता है। एक तरफ सरकार जल सरंक्षण को लेकर नए नए अभियान तरह तरह से लोगों को जागरूक कर रही है। वहीं हरदुआगंज नगर पंचायत में इसका कोई भी प्रभाव नहीं होता दिख रहा है, करीब पिछले एक माह से यह पानी इसी प्रकार सुबह, शाम रोज बेवजह नालियों में व्यर्थ हो रहा है। जल संरक्षण मुहिम के तहत नगर पंचायत हरदुआगंज रोज सुबह और शाम को सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद कर रहा है, और आम जनों को भी इशारा करते नजर आ रहा है कि जल को खूब व्यर्थ करो हरदुआगंज में पानी की कोई कमी नहीं है।