हरदुआगंज : जटपुरा में हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

हरदुआगंज : जटपुरा में हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
हरदुआगंज : जटपुरा में हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
अभि षेक चौ धरी हरदुआगंज : पुलिस ने जटपुरा में हत्या कर शव पोखर के पास फेंकने वाले आरोपी को बैरामगढी बंबे से गिरफ्तार किया है।  मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में मिले शव के मामले में नामजद आरोपी राहुल पुत्र कालीचरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रेम संबंध में रोड़ा बनने के कारण हुई थी हत्या जटपुरा निवासी राहुल का गांव के ही सोमवीर की पत्नी से प्रेम संबंध था जिसको लेकर रामप्रकाश और राहुल की कहासुनी भी हो चुकी थी। पोखर किनारे पड़ा मिला था शव रामप्रकाश के पिता के मुताबिक उन्होंने गांव में ही हो रहे सगाई समारोह में से राहुल को रामप्रकाश को अपने साथ ले जाते हुए देखा था। सुबह उठकर जब रामप्रकाश घर में नजर नहीं आया तो घेर व इधर उधर तालाश गया दोपहर में सूचना मिली की रामप्रकाश का शव पोखर के पास पड़ा हुआ है। हत्यारोपी भेजा जेल थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा था तभी सूचना मिली की आरोपी बैरामगढ़ी बंबे पर खड़ा है। जिसे दबिश देकर थानाध्यक्ष रविचंद्रवाल व कांस्टेबल हेप सिंह, सचित कुमार ने दबोचकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।