अलीगढ़ में शर्मसार हुई इंसानियत: छः साल से मासूम के साथ पिता बना रहा था अवैध संबंध, पत्नी ने दर्ज कराया मुक़दमा, आरोपी गिरफतार
अलीगढ़ में शर्मसार हुई इंसानियत: छः साल से मासूम के साथ पिता बना रहा था अवैध संबंध, पत्नी ने दर्ज कराया मुक़दमा, आरोपी गिरफतार ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ A ligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पति पर आरोप है कि वह पत्नी से झूठे बर्तन चटवाता है। वह पत्नी के साथ बेहद हैवानियत से पेश आता है, उसको बेल्ट से पीटता है. इसके साथ ही आरोपी अपनी 15 साल की बेटी के साथ पिछले छह साल से दुष्कर्म कर रहा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कला निधि नैथानी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है. घटना थाना रोरावर इलाके की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला का ऑडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह अपने मिलने वाली महिला से कह रही है कि उसके पति को मरवा दो, क्योंकि वह बेटी के साथ दरिंदगी करता है और मेरे साथ भी हैवानियत करता है. इस मामले में कुछ और वीडियो सामने आये, जिसमें अलग-अलग तरीके से पत्नी और बेटी को मारने पीटने की बात सामने आई। हैवान बना पति अपनी पत्नी से झूर्ठ बर्तन चटवाने के साथ उस पर जुल्म करता था. पत्नी को खाना तक नहीं देता था. जानवरों के खिलाने वाला भूसा जबरन पत्नी को खिलाता था। इसके अलावा नाबालिग बेटी को लंबे समय से हवस का शिकार बना रहा था. महिला अपने मिलने व…