इगलास: मोहनपुर में घर में पड़ा मिला युवक का गर्दन कटा शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इगलास: मोहनपुर में घर में पड़ा मिला युवक का गर्दन कटा शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में गुरुवार देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके कमरे में मिला। घर के सब्जी काटने वाले चाकू से युवक का गला कटा हुआ था और शव कमरे में पड़ा हुआ था। जब परिवार के लोगों शव देखा तो कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण पलाश बंसल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग मान रहे आत्महत्या जानकारी के अनुसार गांव मोहनपुर निवासी युवक नरेंद्र उर्फ छोटू (18) बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। परिजनों के अनुसार उसने गुरुवार को अपने कमरे में सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर आत्महत्या कर ली। छोटू का शव छत पर बने कमरे में पड़ा हुआ था। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो उसकी मां ने छत में जाकर देखा, तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद उनकी चीख निकल गई। मृतक के बड़े भाई पवन चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें अपने छोटे भाई के आत्महत्या करने की बात लिखी है। घर पर थी सिर्फ मां और बहन घटना के समय नरेंद्र के अलावा घर पर उसकी मां और बहन ही थी। जबकि उसके दोनों भई अल…