अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से तीन घायल

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से तीन घायल
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सोमवार की रात अराजकता की सारी हदें पार हो गईं। हाथों में तमंचा लिए बाइक सवार परिसर में इधर से उधर दौड़ते रहे। पहले उन्होंने वीएम हाल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दशहत फैलाई। छात्र अपने कमरों में छिप गए। इसके बाद हथियार बंद लोग यूनिवर्सिटी के एसएस नार्थ हाल में पहुंचे। यहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में हाथ-पैर मारती रही। छात्र के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी वीएम हाल में सोमवार की रात एक छात्र की जन्म दिन पार्टी चल रही थी। पुलिस के अनुसार वहां छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपित एसएस नार्थ हाल चले गए। वहां दोनों पक्षों में फोन पर बात हुई। यह भी तय हुआ है कि जो विवाद हुआ है उसे बैठक कर निपटा लेंगे। इसके बाद वीएम हाल से एक गुट एसएस नार्थ चला गया। वहां दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के डा. सादिक अली घायल हो गए। डा. सादिक एसीएन कलेज से बीएमसी की पढ़…