40 बीघा का मालिक पहुंचा थाने.. कहा- "करना चाहता है इस्लाम कबूल करना.." पिता ने विश्व हिंदू परिषद को लगाया फोन
40 बीघा का मालिक पहुंचा थाने.. कहा- "करना चाहता है इस्लाम कबूल करना..", पिता ने विश्व हिंदू परिषद को लगाया फोन
40 बीघा का मालिक पहुंचा थाने.. कहा- "करना चाहता है इस्लाम कबूल करना.." पिता ने विश्व हिंदू परिषद को लगाया फोन
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अनोखा धर्म परिवर्तन का मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है। यहां थाने पहुंचे एक युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह इस्लाम कबूल करना चाहता है, लेकिन उसके घरवाले और गांव वाले उसकी इस इच्छा का विरोध कर रहे हैं। वहीं परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। धर्म परिवर्तन करने थाने पहुंचा हिन्दू युवक बता दें कि यह पूरा मामला गिरवा थाना अंतर्गत जखनी गांव का है। जानकारी अनुसार, यहां रहने वाले रामबाबू तिवारी ने पुलिस के पास पहुंचकर एक अजीबोगरीब गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे हिंदू धर्म में नहीं रहना और वह इस्लाम कबूल करना चाहता है। लेकिन परिजन और ग्रामीण उसके आड़े आ रहे हैं। इसलिए पुलिस उसकी मदद करे। बताया जा रहा है कि रामबाबू तिवारी लगातार गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने भी जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले रामबाबू ने नाम बदलने के लिए तहसील बांदा में एसडीएम के यहां एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आधार कार्ड में रामबाबू तिवारी के स्थान पर उसका नाम 'नासिर हुसैन' करने का अनुरोध किया गया है। गुरुवार को रामबाबू तिवारी कुछ मुस्लिम व…