यूपी| सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्रा से की रेप की कोशिश, कपड़े उतारकर करने लगा जबरदस्ती, CCTV से खुला राज

यूपी| सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्रा से की रेप की कोशिश, कपड़े उतारकर करने लगा जबरदस्ती, CCTV से खुला राज
यूपी के मथुरा से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी स्कूल में टीचर ने छात्रा के साथ रेप करने की कोशिश की। वह कपड़े उतारकर उसके सामने खड़ा हो गया और फिर उससे जबरदस्ती करने लगा मथुरा में एक टीचर ने 9वीं की छात्रा के साथ क्लास में गंदी हरकत की। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि टीचर क्लास में छात्रा को दौड़कर पकड़ रहा है। जोर जबरदस्ती कर रहा है। छात्रा टीचर का हाथ झटक कर बचने की कोशिश कर रही है। विरोध करने पर टीचर ने छात्रा को धमकी दी। कहा- किसी को बताया तो तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। हिंदी की कापी दिखाने के बहाने टीचर ने रोका कोसी थाना क्षेत्र के फालैन गांव में एक दलित परिवार रहता है। उसकी दो बेटियां इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया, सोमवार को 9वीं में पढ़ने वाली बड़ी बेटी स्कूल गई थी। दूसरी बेटी की तबीयत खराब होने की वजह से वह स्कूल नहीं गई। स्कूल में हिंदी और SST पढ़ाने वाले टीचर गोविंद ने क्लास पूरी होने के बाद छात्राओं को छुट्टी कर दी। पीड़ित छात्रा…