अलीगढ़। सनातन प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है, रोजगार प्रशिक्षण शिविर

अलीगढ़। सनातन प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा है, रोजगार प्रशिक्षण शिविर
समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा अलीगढ़ के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार प्रदान करने हेतु स्वयंसेवक प्रशिक्षण शिविर निरंतर चलाया जा रहा है जिससे कोई भी बेरोजगार प्रशिक्षण शिविर की योजना का लाभ लेने से वंचित ना रह जाए।  प्रशिक्षण शिविर में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष, मोटिवेशनल स्पीकर एवं समाज सुधारक अभिषेक सक्सैना द्वारा बेरोजगार युवक एवं युवतियों को पर्सनालिटी डेवलपमेंट की निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। रविवार को संस्था की ओर से स्किल डेवलपमेंट का विशेष प्रशिक्षण बेरोजगारों को दिया गया जिससे कि उनमें नेतृत्व करने की क्षमता विकसित हो सके। इस अवसर पर संस्था के सचिव/प्रबंधक लोकेश कुमार सिंघल उर्फ आशु ने बताया कि हमारी संस्था भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य को पूर्ण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।  इसी क्रम में हमारी संस्था ट्रेनिंग के उपरान्त अलीगढ़ से चयनित 5000 युवक एवं युवतियों को हमारी संस्था में स्वयंसेवक के पद पर नियुक्त करेगी और योग्यतानुसार आकर्षक वेतन भी उपलब्ध करायेगी। ट्रेनिंग में भाग लेने वाले सभी य…