अलीगढ़ | गर्भ में पल रहे बच्चे को नाजायज बता कर पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
अलीगढ़ | गर्भ में पल रहे बच्चे को नाजायज बता कर पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
अलीगढ़ में थाना टप्पल कस्बा में पत्नी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, गर्भवती पत्नी के मोबाइल पर बात करने से पति नाराज था. वहीं गर्भ में पल रहे बच्चे को किसी दूसरे का बताया. इसी शक के अंदेशे में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति थाना टप्पल पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या का वाकया बताया. आरोपी पति की कहानी सुनने के बाद थाना टप्पल पुलिस तुरंत ही मौके वारदात पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य मौके से फरार हो गये. मृतका सात माह की गर्भवती थी. वहीं, पुलिस मृतका के मायके पक्ष से पूछताछ कर रही है. सात महीने पहले हुई थी शादी टप्पल कस्बे में सादिक की शादी सात महीने पहले गुलफ्शा से हुई थी. शादी तके कुछ वक्त तक तो सब ठीक था. लेकिन कुछ दिनों के बाद से ही गुलफ्शा को टार्चर किया जाने लगा. बताया जा रहा है कि गुलफ्शा मोबाइल पर किसी युवक से बात करती थी. पति सादिक ने गुलफ्शा को मोबाइल पर बात करने से रोका था. लेकिन गुलफ्शा मोबाइल पर युवक से बात करने से खुद को रोक नहीं पाई. इस बीच गुलफ्शा के गर्भवती…