अलीगढ़। कोडियों के भाव बिक रही डिग्रियां, खुल्लम खुल्ला नकल करा रहे थे कॉलेज वाले, वीडियो वायरल

अलीगढ़। कोडियों के भाव बिक रही डिग्रियां, खुल्लम खुल्ला नकल करा रहे थे कॉलेज वाले, वीडियो वायरल
यूपी। परीक्षा चाहे किसी की हो नकल पर सरकार की कड़ी निगरानी रहती है, तमाम विभाग अलर्ट मोड पर नजर आते हैं बावजूद इसके नकल माफिया शासन प्रशासन की नाक के नीचे से दबा कर नकल करा रहे हैं, और नकल के नाम पर छात्रों से मोटी रकम भी वसूली रहे है। अलीगढ़ में स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य स्तरीय विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में B.A bsc b.com MA Msc m.com की सेमिस्टर की परीक्षाओं में जमकर नकल हो रही है। नक़ल के नाम पर जमकर पैसे की मोटी रकम करीब तीन से पांच हजार तक भी वसूली जा रही है। साथ ही जिले के छर्रा क्षेत्र व अन्य जगहों पर जहां फारमेरसी कोर्स डी फार्मा, बीएससी नर्सिंग, जिएनेम, एएनएम एवम अन्य फार्मेसी कोर्सेस में भी परीक्षा के समय जमकर नकल की वसूली होती है। जिसमे छात्रों से करीब 15 हजार से 25 हजार रुपए तक नकल के नाम पर वसूल किया जाता है। इस तरह की धांधलेबाजी से छात्रों व देश के भविष्य के साथ नकल माफिया खिलवाड़ कर रहे हैं।  मामला अलीगढ़ जिले का है, जहां के छर्रा क्षेत्र व् अन्य जगहों पर कॉलेजो जहां विश्विद्यालय सेमिस्टर परीक्षाएं चल रही है, वहां से नकल का एक वीडियो सामने आया है, …