लखनऊ में एक बड़े अफसर की बेटी संग चलती कार में गैंग रेप, अगवा कर एक घंटे तक लखनऊ में घुमाया, अश्लील वीडियो भी बनाई।

लखनऊ में एक बड़े अफसर की बेटी संग चलती कार में गैंग रेप, अगवा कर एक घंटे तक लखनऊ में घुमाया, अश्लील वीडियो भी बनाई।
लखनऊ में एक बड़े अफसर की बेटी से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की को तीन लड़कों ने अगवा किया। 1 घंटे तक शहर में कार से घुमाते रहे। जबरन शराब पिलाई और चलती कार में गैंगरेप किया। इसके बाद फैजाबाद हाईवे पर एक ढाबा में ले जाकर गैंगरेप किया। फिर फैजाबाद रोड के पॉलिटेक्निक चौराहा पर छोड़ दिया। आरोपियों के पास से पीड़िता का बनाया गया वीडियो भी मिला है। 5 दिसंबर की घटना, 10 को हुई FIR पूरी घटना 5 दिसंबर की है। घबराए हुए परिवार ने 10 दिसंबर को वजीरगंज थाने में FIR दर्ज कराई। लखनऊ पुलिस ने 12 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक निजी एंबुलेंस संचालक और दो मेडिकल कॉलेज के पास चाय का ठेला लगाने वाले हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोपियों को सामने लाया गया। एमिटी यूनिवर्सिटी से पासआउट है लड़की पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया, मैं लखनऊ के एमिटी यूनिवर्सिटी से पासआउट हूं। मेरा केजीएमयू के मानसिक चिकित्सा विभाग में इलाज चल रहा था। यहां आने-जाने के दौरान, केजीएमयू के बाहर चाय का ठेला लगाने वाले सत्यम से पहचान हो गई। 5 दिसंबर को डॉक्टर को दिखाने के लिए के…