UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2023: आयु सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट, CM योगी ने दिए निर्देश
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2023: आयु सीमा में मिलेगी 3 साल की छूट, CM योगी ने दिए निर्देश
यूपी पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 2023 पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है. योगी सरकार ने युवाओं की मांग को मान लिया है. अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2023 में सभी वर्गों के युवाओं को उम्र में तीन साल की छूट मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह को इसको लेकर निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने युवाओं के हित में @Uppolice में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है। @UPGovt @sanjaychapps1 @MissionRojgarUP — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 26, 2023
बता दें कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन आयु सीमा को लेकर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों में रोष था. वह आयु सीमा में छूट देने की लगातार मांग कर रहे थे. बता दें कि बीते दिनों यूपी में पूरे 5 साल के इंतजार के बाद 60,244 सिपाहियों की भर्ती निकली गई थी. यूपी पुलिस के…