पड़ोसनों ने बच्ची को घर बुलाकर किशोरों से करवाया गैंग रेप, लाठी – डंडों से पीटा, दी धमकी
पड़ोसनों ने बच्ची को घर बुलाकर किशोरों से करवाया गैंग रेप, लाठी – डंडों से पीटा, दी धमकी ब्यूरो अभिषेक चौधरी देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बालिका से दो किशोरों ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इसमें दो महिलाओं को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला एक होमगार्ड की नौकरी करती है। उसने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह ड्यूटी पर चली जाती हैं तो घर पर उनकी 10 साल की नातिन व पति रहते हैं। पति किडनी की बीमारी से ग्रसित है। वो घर से बाहर नहीं निकलते हैं। उनकी नातिन पड़ोस के प्लाट में खेलने चली जाती थी। इसी के सामने रहने वाली दो महिलाएं नातिन को अपने घर बुला लेती थीं। नातिन को बहला- फुसला कर महिलाएं मोहल्ले के ही दो किशोरों से दुष्कर्म कराती थीं। बच्ची के विरोध करने पर उसे बल्ले से पीटते और जान से मारने की धमकी देते थे। आठ फरवरी को भी दोनों महिलाओं ने बालिका को घर पर बुला लिया। दोनों आरोपियों से दुष्कर्म कराया। घर पहुंचने पर दादी के पूछने पर बालिका ने पूरा वाकया बताया। दादी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गीता, राखी और अंशू व लकी के खिलाफ पोक्सो, सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिय…